Ghaziabad News: छात्रा नगदी और जेवरात लेकर फरार
गाज़ियाबाद, अगस्त 21 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की एक कॉलोनी से 17 वर्षीय इंटर की छात्रा घर में रखे 90 हजार रुपये और जेवरात लेकर लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री इंटर की छात्रा है। उन्होने बताया कि दो दिन पहले वह घर में रखे 90 हजार रुपये नगद और 25 ग्राम सोना लेकर चली गई। काफी तलाश करने के बाद जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने नितिन निवासी गांव बखरवा के खिलाफ अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.