गाज़ियाबाद, अगस्त 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। एक छात्रा ने अपनी मौसेरी बहन पर पति को पुड़िया में संदिग्ध पदार्थ खिलाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मौसेरी बहन उसके चरित्र को लेकर रिश्तेदारों और समाज में अफवाह फैला रही है। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि छात्रा के मौसेरे भाई-बहन के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...