Ghaziabad News: छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन 31 जुलाई तक होंगे
गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में संचालित तीनों छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन 31 जुलाई तक किए जा सकेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में तीन छात्रावास संचालित किए जाते हैं। इनके लिए आवेदन किए जा रहे हैं, जो 31 जुलाई तक किए जा सकेंगे। ये छात्रावास राजकीय बालक छात्रावास नंदीग्राम, राजकीय बालक छात्रावास भोपुरा व राजकीय बालिका छात्रावास साहिबाबाद में हैं। आवेदन करने के लिए upsc.gov.in पर पंजीकरण कर अपने आवेदन कर सकते है। इसके अलावा विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय से भी अपने आवेदन कर सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.