गाज़ियाबाद, अगस्त 1 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। स्कूलों में इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। प्रशिक्षण में बालिकाओं को मार्शल आर्ट सिखाने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाया जाएगा, ताकि बालिकाएं चुनौती के समय बिना डरे उसका सामना कर पाएं और खुद का बचाव कर सकें। बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित जिले के 446 परिषदीय और चार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली सभी 11 से 14 वर्ष तक की बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत बचाव के तरीके सिखाए जाएंगे। इस दौरान बालिकाओं को जागरूक करने के साथ कठिन परिस्थितियों में खुद क...