गाज़ियाबाद, अक्टूबर 1 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। ट्रांस हिंडन के कई इलाकों में बुधवार को बिजली ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं को करीब छह घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। मोहन नगर, अर्थला, इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, शालीमार गार्डन समेत अन्य इलाकों के उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली के आने-जाने से दैनिक कार्यों को करने में कठनाई हुई। सुबह के समय बिजली नहीं होने से कई इलाकों में पेयजल संकट भी गहरा गया। ट्रांस हिंडन क्षेत्र नो ट्रिपिंग जोन में शामिल होने के बावजूद यहां के उपभोक्ता अंधाधुंध बिजली कटौती से बेहद परेशान है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले ट्रिपिंग की समस्या इसके बाद अघोषित बिजली कटौती और इसके बाद विद्युत निगम का प्लान शटडाउन रोजाना दिनभर सताता है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: छह घंटे बिजली कटौती से 30 हजार आ...