गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। डीपीएसजी मेरठ रोड में सोमवार को जिला स्तरीय सीनियर फुटबॉल ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर छह खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया है। मंडलीय ट्रायल 13 अक्तूबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों में दुर्गेश, संदीप कुमार, वंश त्यागी, प्रखर सिंह, वीर रॉय और हितेश रावत शामिल हैं। मंडलीय ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रदेशीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 30 अक्तूबर तक वाराणसी में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मंडलीय फुटबाल टीम का ट्रायल 15 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...