गाज़ियाबाद, नवम्बर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। दीवाली और छठ पूजा पर अपने घर जाने वालों की भीड़ शनिवार को भी गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर देखने को मिली। सुबह से ही बिहार, पूर्वांचल और झारखंड जाने वाले यात्रियों की बड़ी संख्या स्टेशन पहुंचने लगी। त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दी में लोग परिवार और सामान के साथ स्टेशन पहुंचे। नियमित ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनों में भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। कई ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दीवाली और छठ महापर्व पर घर जाने को लेकर शनिवार सुबह से ही गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही स्टेशन के प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों की आवाजाही बनी रही। गाजियाबाद स्टेशन ठहरकर आगे की ओर रवाना होने वाली श्रमजीवी, काशी व...