गाज़ियाबाद, नवम्बर 4 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। तुलसी निकेतन चौकी के पास एक खाली भूखंड में खड़ी पुरानी कार में बुधवार शाम आग लग गई। आग के चलते हड़कंप मच गया। वहीं दमकल टीम ने आग बुझाई। गनीमत थी कि कोई हताहत नहीं हुआ। प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि शाम करीब 5:29 बजे सूचना मिली थी कि तुलसी निकेतन पुलिस चौकी के पास एक भूखंड में खड़ी कार में आग लग गई है। एक गाड़ी मौके पर भेजी गई। दमकलकर्मियों ने तुरंत कार में लगी आग बुझा दी और इसे आसपास के इलाके में फैलने से रोका। जांच में पता चला कि यह कार अफजलपुर निवासी मैकेनिक राहुल की है। उसने इस कार को काफी दिन से यहां पार्क किया हुआ था। पुलिस कार मालिक को ट्रेस कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...