गाज़ियाबाद, अक्टूबर 9 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में चोरों ने कंपनी द्वारा क्षेत्र में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए बिछाई जाने वाली करीब 750 मीटर विद्युत केबल चोरी कर ली। आरोप है कि चोर पिकअप में लादकर विद्युत केबल ले गए। कंपनी के सुपरवाइजर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सार्विल इलेक्ट्रिकल कंपनी में नोएडा के सेक्टर 49 बरौला में रहने वाले ब्रह्मजीत सिंह सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा क्षेत्र में नई विद्युत केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने टीला शहबाजपुर गांव में रहने वाले तेज सिंह भाटी के घेर में बिजली उपकरण रखने के लिए स्टोर बनाया हुआ है। उन्होंने बताया कि चार अक्तूबर की रात चाेर स्टोर से करीब 750 मीटर विद्युत केबल चुराकर ल...