गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: लोनी, आयुष गंगवार। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इरफान अली उर्फ आतंक निवासी पूर्वी मुस्तफाबाद, लोनी है। आरोपी को मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है। आरोपी ने बताया कि उसने साथी अनीश उर्फ धप्पो के साथ मिलकर इकराम नगर, लोनी से बाइक चोरी की थी। दोनों नशे के आदी हैं और मोबाइल छीनने व वाहन चोरी की घटनाएं करते हैं। आरोपी ने कुछ दिन पहले एक व्यक्ति से मोबाइल भी छीना था। इरफान के खिलाफ पूर्व में स्नैचिंग, बाइक चोरी, घर में चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के आठ मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...