Ghaziabad News: चोरी की बाइक के साथ नाबालिग समेत तीन पकड़े
गाज़ियाबाद, अगस्त 19 -- Ghaziabad News: लोनी, आयुष गंगवार। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों के साथ नाबालिग समेत तीन आरोपी पकड़े हैं। इनसे बाइकों के पुर्जे भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को एक व्यक्ति ने घर के सामने से बाइक चोरी होने की शिकायत दी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन की और बुधवार को बदरपुर निवासी राजा खान और पूजा कॉलोनी निवासी अयान चौहान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के साथ एक 17 साल का नाबालिग भी था, जो साथ में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देता था। उसे भी पुलिस ने पकड़कर किशोर न्यायालय बोर्ड भेजा है। आरोपी चोरी की बाइक अपने दो साथियों इकराम अल्वी और अमित आलम को बेच देते थे। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि तीनों मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते थे। इसके लिए पहले रेकी करते और मौका मिलने पर बाइक चोरी कर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.