गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। टीला मोड़ थाना पुलिस ने सोमवार को चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि निस्तौली रोड पर चेकिंग के दौरान बागपत के भगौट गांव निवासी टिंकू और दिल्ली के हर्ष विहार निवासी सूरज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से मिली बाइक सीमापुरी से चोरी की गई थी। आरोपियों ने बताया कि दोनों नशे के आदी हैं। इसीलिए उन्होंने बाइक चोरी की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...