Ghaziabad News: चोरी करने घर में घुसे चोर, एक पकड़ा
गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- Ghaziabad News: लोनी। लोनी थाना क्षेत्र में तीन चोर एक मकान में चोरी करने की नियत से छत पर चढ़ गए। शोर होने पर चोर छत से कूदकर भागे तो एक चोर चोट लगने से अचेत हो गया। लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। अजय ने बताया कि 22 अगस्त की रात तीन चोर उनके घर में घुस गए। एक चोर पकड़ा गया,दो फरार हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम आकाश उर्फ छिद्दा बताया। मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.