गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडीपी ग्रैंड सवाना में रविवार को एओए चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें टीम सक्षम ने दबदबा कायम रखते हुए सभी 10 सीट पर जीत दर्ज की। चुनाव समिति की ओर से जारी अंतिम परिणाम में वर्तमान एओए अध्यक्ष राहुल बालियान 413 सर्वाधिक वोट के साथ पहले स्थान पर रहे। दीपक 403 वोट के साथ दूसरे और धर्मेंद्र 402 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। टीम सक्षम के सभी उम्मीदवार 10 सीटों पर विजेता रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...