Ghaziabad News: चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने हुनर दिखाया
गाज़ियाबाद, सितम्बर 21 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। श्याम पार्क एक्सटेंशन स्थित श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के अवसर पर सोमवार को जैन सेवक मंडल ने जैन धर्म पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में पांच से 20 वर्ष तक के बच्चों ने तीन आयु वर्गों में भाग लिया। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। पहले वर्ग में अभिज्ञान जैन, यशिका जैन और गौरांश जैन, दूसरे वर्ग में द्रिशा जैन, नायरा जैन और स्वास्तिक जैन तथा तीसरे वर्ग में भव्य जैन, टीएमसी जैन और आत्विक जैन ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। मंडल अध्यक्ष विपुल जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने और उनका मन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.