गाज़ियाबाद, अक्टूबर 17 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन,आयुष गंगवार। टीला मोड़ थानाक्षेत्र की शालीमार सिटी सोसाइटी में चिकित्सक के फ्लैट से दिनदहाड़े लाखों की चोरी हो गई। शालीमार सिटी सोसाइटी के ए-ब्लॉक में रहने वाले डॉ. आफताब तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, मुरादाबाद से एमडी कर रहे हैं। साथ ही वह प्रैक्टिस भी करते हैं। फ्लैट में उनकी पत्नी डॉ. बॉबी आगा और दो बच्चों के अलावा साली समा भी फ्लैट में रहती हैं। पत्नी दिल्ली के अस्पताल में कार्यरत हैं। 12 अक्तूबर को डॉ. आफताब अपने कॉलेज गए थे, जबकि पत्नी अस्पताल गई हुई थीं। बच्चे स्कूल में थे और साली फ्लैट बंद कर साढ़े 12 बजे दवा लेने गई थीं। ढाई बजे समा लौटीं तो फ्लैट का ताला खुला मिला। घर का कुछ सामान अस्त व्यस्त था। वह घर पहुंचे तो पता चला कि चोर घर से सोने का हार, अंगूठी, चैन,...