Ghaziabad News: चार महीने से चल रही दाखिला प्रक्रिया, ढाई महीने बाद परीक्षाएं
गाज़ियाबाद, सितम्बर 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया की लेटलतीफी का खामियाज़ा अब छात्रों को भुगतना पड़ेगा। छात्रों के मुताबिक चार महीने लंबी दाखिला प्रक्रिया के चलते सत्र शुरू होने में देरी हो रही है। दिसंबर में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं, जबकि नियमों के मुताबिक परीक्षा से पहले 90 दिन की कक्षा में पढ़ाई जरूरी है। छात्रों और छात्र संगठनों का कहना है कि मई माह की शुरूआत में दाखिलों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो चार महीने बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। छात्र देवा राजपूत का कहना है कि विश्वविद्यालय ने तीन बार पंजीकरण खोले हैं। अंतिम पंजीकरण 22 सितंबर को समाप्त हुए हैं। इससे साफ है कि पूरा सितंबर महीना भी दाखिलों में ही निकल जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.