गाज़ियाबाद, अक्टूबर 9 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। लाजपत नगर के रामलीला मैदान में होने वाली रामलीला मंचने के दौरान इस बार दशहरा बिना पुतला दहन के ही सादगी के साथ मनाया जाएगा। सोमवार को मैदान से सटे सामुदायिक केंद्र में पुतले बनाते हुए धमाकों के कारण रामलीला समिति ने यह निर्णय लिया है। धमाकों में पांच लोग घायल हुए थे। ठेकेदार की मंगलवार तड़के मौत हो गई थी। उनके बड़े बेटे ने भी गुरुवार दोपहर दम तोड़ दिया। लाजपत नगर में करीब 38 साल से रामायण कला संगम समिति रामलीला का मंचन करती है। दशहरे पर रावण दहन धूमधाम से आतिशबाजी के साथ होता है। दशहरा नजदीक आते ही मैदान में पुतला तैयार होने लगते थे। रावण दहन देखने के लिए आसपास के इलाकों से भी लोग पहुंचते थे। बच्चों के लिए झूले, चाट-पकौड़ी और अन्य दुकानों के साथ मैदान में मेला लगता था। सोमवा...