Ghaziabad News: चलती कार में आग, बाल-बाल बचा चालक
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 28 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। लिंकरोड थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह एक चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। चालक ने कार को सड़क किनारे रोका और भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की एक टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। गनीमत थी कि कोई हताहत नहीं हुआ।साहिबाबाद मंडी के सामने लिंक रोड पर मोहननगर की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई। चालक को पता चलता, तब तक आग काफी ज्यादा फैल चुकी थी। सड़क पर चल रहे वाहन चालकों ने शोर मचाया और चालक ने कार को साइड में रोका। वह तुरंत बाहर निकले और दमकल को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: चलती स्विफ्ट कार में लगी आग, धुआं देख कूदा ड्राइवर प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कार में आग लगने की सूचना मिली थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.