गाज़ियाबाद, अगस्त 28 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद,नतिन कौशिक। महेंद्रा एंक्लेव निवासी एक व्यक्ति के मकान के ताले तोड़कर चोरों ने दिनदहाड़े लाखों के गहने और नकदी चोरी कर लिया। दक्ष राजवंश ने शिकायत देकर बताया कि 26 अगस्त को वह सहारनपुर गए थे। 27 अगस्त को परिवार के लोग सुबह आठ बजे मुजफ्फरनगर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने गए थे। दोपहर में जब वह वापस आए तो घर के ताले टूटे मिले और सारे दरवाजे खुले मिले। आलमारी में रखे 25 हजार रुपये की नकदी और लाखों की कीमत की गहने गायब मिले। माना जा रहा है कि चोरों ने मकान में चोरी सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे के बीच की है। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कराके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...