गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। लिंक रोड थाना पुलिस ने मंगलवार को घर में चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस के मुताबिक 12 जुलाई को चंद्र नगर निवासी नीरू मित्तल ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को पुलिस ने दिल्ली के खजूरी पुल के नीचे रहने वाले कृष्णा को गिरफ्तार किया है। उसके दो साथियों को तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...