गाज़ियाबाद, अगस्त 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र के सेवानगर में घर में घुसकर मोबाइल फोन चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। नवीन सिंह के मुताबिक, 25 अगस्त की देर रात अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। एसीपी नंदग्राम ने बताया कि मामले में 26 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरी करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...