गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थानाक्षेत्र के नालीपाड़ा निवासी इरफान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ जुलाई की रात पड़ोसी शाहनवाज ने शोएब, शाहबाज और एक अन्य के साथ मिलकर गाली-गलौज की और घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। एसीपी मसूरी सुनील कुमार का कहना है कि दस जुलाई को मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...