गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थानाक्षेत्र के भूड़गढ़ी गांव में एक युवक से हुए झगड़े के बाद दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर एक परिवार के घर में घुस आए। हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं और युवकों के साथ मारपीट की तथा ईंट-पत्थर बरसाकर मकान को भी नुकसान पहुंचाया। घटना में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भूड़गढ़ी निवासी अय्यूब ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बीती 17 जुलाई की रात करीब नौ बजे गांव में शाबिर उर्फ समीर और भूरा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद भूरा अपने घर गया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके परिवार के लोग और अन्य साथी लाठी-डंडों, धारदार हथियारों से लैस होकर शाबिर की तलाश में निकल पड़े। जान बचाने ...