गाज़ियाबाद, अगस्त 11 -- Ghaziabad News: - मंगलवार को आयोजित समिति की बैठक में सहायिकाओं की समस्याओं पर हुई चर्चा - सहायिकाओं के लिए न्यूनतम वेतन 17 हजार, स्वास्थ्य एवं बीमा सुविधाओं के लिए उठाई आवाज गाजियाबाद, गुलशन भारती। घरेलू कामगार समिति घरों में काम करने वाली सहायिकाओं को उनके अधिकार दिलाकर शोषण से बचाएगी। मंगलवार को आयोजित समिति के बैठक में सहायिकाओं की समस्याओं और उनके समाधान के साथ-साथ न्यूनतम वेतन 17 हजार प्रतिमाह दिलाने की आवाज बुलंद की।

सहायिकाओं की समस्याओं पर चर्चा बैठक में सहायिकाओं ने भी हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं पर बात की। घरेलू कामगार समिति की अध्यक्ष मोनिका कश्यप ने सभी को 'हम एक हैं' का नारा देकर संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि घरेलू कामगार समिति को पंजीकृत कराया गया है। जिले में घरों में काम करने वाली स...