गाज़ियाबाद, नवम्बर 3 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। ग्रैप का दूसरा चरण लागू हो चुका है, लेकिन सख्ती के बजाय शहर भर में इसका उल्लंघन दिख रहा है। यही कारण है कि प्रदूषण से निजात नहीं मिल रही। मंगलवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 235 रहा, जबकि चार इलाकों की हवा बेहद खराब रही। सुबह से ही छाई स्मॉग की परत दिन भर बनी रही और लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। ग्रैप का दूसरा चरण लागू हो चुका है, जिसमें पार्किंग शुल्क बढ़ाने से लेकर, सड़क की गहन सफाई, सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव, कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक हीटर देने, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ाना देने, बिना पीयूसी वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान शामिल है। मंगलवार तक किसी भी बड़े पार्किंग स्थल पर शुल्क नहीं बढ़ाया गया था। कार्यालयों का समय भी नहीं बदला है। सड़कों की सफाई का हाल य...