गाज़ियाबाद, सितम्बर 30 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा सेक्टर-5 स्थित शिक्षा निकेतन अपार्टमेंट के सामने ग्रीन बेल्ट में पेड़ों की छंटाई के बाद कूड़ा पड़ा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए महासचिव एलेश चंद ने उद्यान विभाग में शिकायत कर कूड़ा हटवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी के सामने ग्रीन बेल्ट का रखरखाव सोसाइटी का माली करता है। कुछ समय पहले पेड़ों की छंटाई की गई थी। इसके बाद निकली टहनियां और अन्य कूड़ा ग्रीन बेल्ट में ही छोड़ दिया गया। उनका आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से नगर निगम उद्यान विभाग से कूड़ा उठवाने के लिए शिकायत की जा रही है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मानगो में गंदगी से परेशान लोगों के बीच पहुंचे विधायक सरयू राय लेकिन अब तक सफाई नहीं हुई है। एलेश चंद ने नगर निगम उद्यान...