गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव तिबड़ा निवासी कविता चौधरी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। इस बात को लेकर उनका पड़ोसी संतोष से विवाद चल रहा है। कविता का आरोप है कि संतोष अपनी बेटियों के साथ अचानक घर पर आ गई और गालियां देने लगी। पूरे परिवार को जान से मरवाने की धमकी भी दी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि संतोष व उनकी दो बेटियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...