गाज़ियाबाद, जुलाई 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। मुरादनगर के गांव कैथवाड़ी स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को जल विभाग ने निजी फाउंडेशन के सहयोग से जल चौपाल का आयोजन किया। इसमें ग्रामीणों से तालाब के जीर्णोद्धार कार्य पर प्रतिक्रिया ली। इस दौरान अधिशासी अभियंता भूगर्भ जल विभाग खंड गौतमबुद्ध नगर विश्वजीत सिंह, नोडल अधिकारी सृष्टि जायसवाल, गांव प्रधान विपिन कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...