गाज़ियाबाद, जुलाई 2 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गोविंदपुरी सारा मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने मोदीनगर तहसील पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि अतिक्रमण के कारण नगर पालिका परिषद द्वारा बनाई गई सड़क सकरी हो गई है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया गया। गोविंदपुरी सारा मार्ग पर काफी समय से जर्जर हालत में था। पिछले दिनों नगर पालिका परिषद ने सड़क व नाला निर्माण के लिए टेंड़र छोड़ा है। ठेकेदार ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। गुरुवार को लोगों ने सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया और तहसील पहुंचकर जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाए बिना ही सड़क व नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिस कारण सड़क सकरी व छोटी हो गई है। लोगों का कहना है कि आए दिन इस मार्ग अतिक्रमण के च...