गाज़ियाबाद, सितम्बर 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। गोविंदपुरम में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ने से लोगों में दहशत है। लोग नगर निगम और वन विभाग से बंदर पकड़ने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद बंदर नहीं पकड़े जा रहे। स्थानीय निवासी कपिल कुमार और विपिन शर्मा ने बताया कि बंदर घरों की छतों पर आकर बैठ जाते हैं। गमलों और कपड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बंदर हमला भी कर रहे हैं। इस कारण डर की वजह से पार्कों में नहीं जा पा रहे। शिकायत करने के बाद भी बंदर नहीं पकड़े जा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...