गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। राजीव कॉलोनी स्थित केमिकल गोदाम में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने केमिकल के बैग चोरी कर लिए। गोदाम मालिक ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। गगन कंसल ने बताया कि कुछ समय से उसके गोदाम से सामान चोरी हो रही था। पूछताछ में पता चला कि आनंद और हर विलास पांचों बैग ले गए थे। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: बैटरी चुरा रहे दो चोरों को पकड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...