गाज़ियाबाद, अक्टूबर 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। टीला मोड़ थानाक्षेत्र के भोपुरा स्थित राजीव कॉलोनी की लाल मार्केट में बुधवार सुबह एक गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में लकड़ी के खिड़की-दरवाजे और अन्य फर्नीचर रखा हुआ था। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख होने की आशंका है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। कार्यवाहक मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह के मुताबिक, बुधवार सुबह दमकल विभाग को सूचना मिली कि भोपुरा की राजीव कॉलोनी स्थित लाल मार्केट में वतन भाटिया के गोदाम में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की टीम गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। उस समय गोदाम में रखे लकड़ी के दर...