गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शालीमार गार्डन के 150 फुटा रोड पर शनिवार दोपहर करीब 1:50 बजे भूमिगत आईजीएल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होते ही तेज दबाव के साथ गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में गैस फैल गई। गैस की तीखी गंध से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और करीब आधे घंटे तक दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि आईजीएल की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय निवासी राजीव ने बताया कि 150 फुटा रोड पर नगर निगम की ओर से इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का कार्य चल रहा है, जिसके चलते फुटपाथ पर खुदाई की जा रही है। उनका आरोप है कि इसी दौरान पास की एक अवैध दुकान के संचालक ने विद्युत निगम की अर्थिंग लाइन हटाने का प्रयास किया, जिससे गैस ...