गाज़ियाबाद, सितम्बर 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसाइटी में गेस्ट हाउस निर्माण के विरोध में मंगलवार को पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। आरोप है कि सोमवार को जीडीए के सहायक अभियंता एवं उनकी टीम ने सोसाइटी के निरीक्षण के बाद निर्माण को रोकने के मौखिक निर्देश दिए थे। इसके बावजूद मंगलवार को भी निर्माण कार्य जारी रहा, जिससे निवासियों में भारी नाराजगी है। निवासियों ने अब लिखित में आदेश जारी करने की मांग की है। एओए और निवासियों का आरोप है कि जीडीए के अधिकारियों द्वारा काम रोकने का निर्देश दिए जाने के बाद भी उसका सख्ती से पालन नहीं कराया गया। एओए के अनुसार गेस्ट हाउस को वर्ष 2014 के दस्तावेजों और डीड ऑफ डिक्लेरेशन (डीओडी)में निवासियों की साझा सुविधा के रूप में दर्शाया गया है। इसके बावजूद वहां...