गाज़ियाबाद, जुलाई 9 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव अतरौली निवासी प्रियांशु रात के समय बस स्टैंड़ के पास खडे़ होकर फोन पर बात कर रहे थे। इसी बीच कुछ युवक आए और गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर प्रियांशु के साथ जमकर मारपीट की और कैंची मारकर घायल कर दिया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रिंस ,जुग्नू व अभय निवासी गांव अतरौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...