Ghaziabad News: गाली गलौज का विरोध पर मारपीट
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। विजयनगर क्षेत्र के सेक्टर-नौ में गाली गलौज का विरोध करने पर एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता दिनेश ने बताया है कि 20 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े आठ बजे वह घर के पास वाले पार्क में गए थे। पार्क में उनका दोस्त राहुल खड़ा था, वह उससे बात करने लगे। तभी वहां प्रवीण उर्फ हर्ष कुमार आया और उनके साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने किसी भारी वस्तु से उनके हाथ पर प्रहार किया, जिससे उनका हाथ सुन्न हो गया। राहुल ने बीच बचाव किया। आरोप है कि इसके बाद प्रवीण उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.