गाज़ियाबाद, अक्टूबर 28 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने युवक के साथ गाली गलौज का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की। मारपीट में पीड़ित का बाएं हाथ की हड्डी टूट गई।आरोप है कि पड़ोसी ने युवक को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की सालेह नगर में पुरुषोत्तम रहते है। उन्होंने बताया कि 26 अक्तूबर को शाम करीब साढ़े चार बजे वह घर के पास लगने वाले साप्ताहिक बाजार में खड़े थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला विकास उर्फ डीसी वहां आया और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। उनके द्वारा मना करने पर विकास ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में उनके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई और शरीर पर कई चोट आई। आस पास के लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें...