गाज़ियाबाद, अक्टूबर 30 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चालक के साथ एक युवक ने गाली गलौज कर मारपीट की। दिल्ली के सोनिया विहार कॉलोनी में रहने वाले ट्रैक्टर चालक निखिल ने बताया कि वह 20 अक्तूबर सुबह ट्रैक्टर लेकर करावल नगर टोल टैक्स के पास पहुंचे। आरोप है कि करावल नगर निवासी सुरेश ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर सुरेश ने उनके साथ मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...