गाज़ियाबाद, जुलाई 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे लीजेंडस प्रीमियर लीग में शुक्रवार को गाजियाबाद सुपरकिंग्स और गाजियाबाद चैलेंजर्स के बीच मुकाबला हुआ। मैच में गाजियाबाद सुपरकिंग्स ने आठ रन से जीत दर्ज की। गाजियाबाद सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 138 रन बनाए। कप्तान मानस ने 47, डॉ. निहित जैन ने नाबाद 21 रन व शशांक कादियान ने 17 रन का योगदान दिया। गाजियाबाद चैलेंजर्स के कप्तान राज मिश्रा ने तीन और शुभम गुप्ता ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजियाबाद चैलेंजर्स 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना पाई। हर्षित गुप्ता ने 61 रन की पारी खेली। विरोधी टीम से गौरव चौधरी और दिलीप ने तीन-तीन विकेट लिए। मानस को मैन ऑफ द मैच ...