गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को 719 ग्राम गांजा और इसकी 77 ग्राम की 11 पुड़ियों के साथ गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस वजीराबाद रोड ग्रीन बेल्ट पर चेकिंग कर रही थी। तभी संदिग्ध युवक की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से गांजा और इसकी 11 पुड़िया बरामद हुईं। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम दिल्ली न्यू सीमापुरी निवासी यूसुफ खान बताया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...