Ghaziabad News: गला दबाकर महिला की हत्या का प्रयास
गाज़ियाबाद, सितम्बर 25 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीदनगर में पति ने अलग रह रही महिला की हत्या का प्रयास किया। आरोप है कि अलीगढ़ के मौलाना आजाद नगर निवासी जाहिद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी रूबिना का गला घोटने के बाद फंदे पर लटकाने का प्रयास किया। इस दौरान महिला मां मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग निकले। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मामले में शिकायत पर पति मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.