गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर में घुसकर तोड़फोड़ कर धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रह्लादगढ़ी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिमा मिश्रा ने पुलिस को बताया कि पास में ही रहने वाला अनुपम ने उनके पार्लर पर आया था। उनके शोध को लेकर आरोपी ने गलत टिप्पणी की तो उन्होंने आरोपी की पत्नी से शिकायत की। आरोप है कि पांच जुलाई को अनुपम पार्लर पर आया और घर तुड़वाने का आरोप लगाते हुए गालीगलौज करने लगा। विरोध किया तो आरोपी ने पार्लर के बाहर रखे गमले तोड़ दिए। जान से मारने की धमकी दी। पहले भी अनुपम पार्लर के बोर्ड को लेकर उनसे झगड़ा कर चुका है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...