Ghaziabad News: गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली बांटी
गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में सोमवार को मातृत्व पोषण योजना के तहत 105 गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली का वितरण किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी, रोटरी के छह क्लबों के सहयोग से पोटली बांटी गई। रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3012 के गवर्नर अमित गुप्ता एवं डॉ. स्वाति गुप्ता ने गर्भवतियों को पोषण पोटली भेंट की। इस मौके पर रीना गुप्ता, अभिनव गोयल और रेडक्रास के पूर्व सभापति सुभाष गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निशा गर्ग, पारुल त्यागी, संजय यादव, एमसी गौड़, डीसी बंसल, संजना सिंह, गीता शर्मा, राकेश गुप्ता, विपिन अग्रवाल आदि का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.