Ghaziabad News: गणपति बप्पा की विदाई के साथ गणेश उत्सव का समापन
गाज़ियाबाद, सितम्बर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। जनपद में अनंत चतुर्दशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर गणपति बप्पा को विदाई दी गई। सड़कों पर श्रद्धालु ढोल नगाड़ों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर जाते दिखे। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए गए। गणेश चतुर्थी पर श्रद्धाभाव से गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। घरों और मंदिरों में स्थापित प्रतिमाओं को श्रद्धालु विसर्जन के लिए नहर और नदियों पर पहुंचे। गंगनहर पर प्रतिमा विसर्जन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शोभायात्रा में श्रद्धालु गुलाल में रंगे हुए नाचते हुए गए। इस दौरान मंदिरों में भजन कीर्तन भी आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: उत्सव पूर्ण वातावरण में गणपति बप्पा की हुई विदाई दयानंद नगर स्थित श्री शिव हरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.