गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: - लोगों ने बिल्डर और आवास एवं विकास परिषद के खिलाफ जताया विरोध गाजियाबाद, गुलशन भारती। सिद्धार्थ विहार स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के निवासियों ने शनिवार को गंगा जल नहीं मिलने से नाराज होकर आवास विकास एवं बिल्डर के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि करोड़ों के फ्लैट लेकर भी लोगों को आज तक गंगाजल नहीं मिल सका है। पांच साल बाद भी लोग भूजल पर निर्भर हैं, जिसका टीडीएस 1500 से भी अधिक रहता है।

प्रदर्शन का कारण सोसाइटी में 2448 फ्लैट हैं और करीब आठ हजार लोग रहते हैं, लेकिन अभी तक पीने के साफ पानी की मूलभूत सुविधा भी पूरी नहीं हो सकी है। निवासियों का कहना है कि फ्लैट बेचते समय बिल्डर ने गंगा जल और साफ पीने के पानी का वादा किया था, जो झूठा निकला। सोसाइटी में पांच साल से लोग निवास कर...