गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। गंगाजल की आपूर्ति बाधित होने से परेशान लोगों को सोमवार से राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार देर शाम तक सिद्धार्थ विहार स्थित गंगाजल प्लांट तक पानी पहुंचने की संभावना है। इसके बाद प्लांट में पानी को शोधित करने और उसकी गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग का लक्ष्य है कि सोमवार से अलग-अलग क्षेत्रों में गंगाजल की आपूर्ति बहाल कर दी जाए। गंगनहर की सफाई के लिए 20 अक्तूबर से हरिद्वार से पानी रोक दिया गया था। इसके चलते ट्रांस हिंडन समेत शहर के कई इलाकों में गंगाजल की आपूर्ति बंद हो गई थी। सफाई पूरी होने के बाद आठ नवंबर को नहर में दोबारा पानी छोड़ा गया था। इसके बाद से ही लोग गंगाजल मिलने का इंतजार कर रहे हैं। आपूर्ति बंद होने से लोगों को पानी की जरूरत पूरी करने के लिए निज...