Ghaziabad News: गंगनहर में नहाने आया व्यक्ति डूबा
गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। पड़ोसी का अंतिम संस्कार करने के बाद मुरादनगर गंगनहर में नहाने के लिए आए 50 वर्षीय व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गए। गोताखोर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। दिल्ली के महिपालपुर की डिफेंस एन्कलेव निवासी सुरेशमान के पडोसी में एक मौत हो गई थी। वह उनका अंतिम संस्का करके अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से मुरादनगर गंनगहर में स्नान करने के लिए आ गए। शाम चार बजे वह नहर में नहा रहे थे। वह नहाते समय गहरे पानी में चला गए और डूबने लगे। अपने आप को डूबता देखकर बचाने के लिए शोर मचाया। लोगों ने उन्हें बचाने का भरकस प्रयास किए,लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि व्यक्ति की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.