Ghaziabad News: खो-खो खिलाड़ी शुभम का पुलिस में चयन
गाज़ियाबाद, नवम्बर 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संवाददाता। खो-खो खिलाड़ी शुभम शर्मा का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में किया गया है। स्पोर्ट्स कोटे से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे परिवार और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। शुभम गाजियाबाद बुल्स टीम के खो-खो खिलाड़ी हैं। संजय नगर निवाली शुभम की इस सफलता पर गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट खो-खो एसोसिएशन के पदाधिकारियों और समस्त खो-खो खिलाड़ियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर ढोल-नगाड़ों की थाप और हंसी-खुशी के माहौल के बीच सभी ने शुभम को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। एसोसिएशन और समस्त खिलाड़ियों की तरफ से शुभम शर्मा और उनके पूरे परिवार को इस कामयाबी पर ढेरों शुभकामनाएं दी गईं। सभी ने शुभम की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.