गाज़ियाबाद, अक्टूबर 1 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। खोड़ा के करीब 14 वार्डों में मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक बिजली आपूर्ति ठप रही। 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने से करीब 13 घंटे तक उपभोक्ताओं को बिना बिजली रहना पड़ा। बिजली नहीं आने से उपभोक्ताओं को रात जागकर गुजारनी पड़ी। उपभोक्ताओं का आरोप है कि रात भर विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन लगाते रहे। लेकिन आपूर्ति बहाल करने की जानकारी नहीं दी गई। खोड़ा स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर मंगलवार शाम करीब छह बजे 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया। इसके चलते वार्ड 14, 18, 32, 21, 24, 25, 26, 28, 8, 12, 6, 9, 11 और 15 में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। वार्ड 14 के सभासद सीपी शर्मा ने बताया कि शाम से बिजली नहीं होने के कारण घरों के जरूरी काम प्रभावित रहे। फॉल्ट की जानकारी और समस्या के समाधान क...